फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी कार, एयरबैग खुलने से बची चार जानें

Thu, 18 Apr 2024 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में एक कार हादसे का शिकार हो गई। एयरबैग खुलने से कार सवार चार लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल्ली जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार दो पलटियां मारते हुए खेतों में जा गिरी। कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एयरबैग खुलने से चारों की जान बच गई। गुड़गांव निवासी नरेश कुमार (36) ने बताया कि अपने साथी दिल्ली निवासी सुमित कुमार (28), अब्दुल मुनाफ (32), मंजीत सिंह (32) के साथ गुरुवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से होते हुए कार द्वारा दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नदना गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। जो खेतों में जा गिरी। जिसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने नरेश कुमार व सुमित को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें