बांदा मार्ग पर टेढ़ा गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बरगदिया मोड़ पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार भाई की मौत हो गई। वहीं, बहन सहित तीन घायल हो गए। दोनों घायल युवक बाइक सहित भाग निकले। घायल बालिका को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बांदा जनपद के बिछवाही गांव निवासी दिलशाद उर्फ भोला (22) अपनी बहन नजमा (12) के साथ बाइक से कस्बे की तरफ आ रहा था। बरगदिया मोड़ के समीप सुमेरपुर की तरफ से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में दिलशाद और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गए, लेकिन वह घायल होने के बाद बाइक सहित मौके से भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर भाई-बहन को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। बहन को कानपुर रेफर कर दिया गया।