फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: न कोच, न खेल सामग्री, कैसे जीतेंगे मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सालों बाद भी बड़सर कॉलेज में नहीं भरा शारीरिक शिक्षक का पद
विज्ञापन

कॉलेज में खिलाड़ियों को खेल अभ्यास करने में हो रही दिक्कत
पहले कार्यरत शिक्षक का हो चुका है तबादला, खिलाड़ी छात्र हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में वर्षों बाद भी शारीरिक शिक्षक का पद नहीं भरा गया है। हालात ऐसे हैं कि पिछले तीन वर्षों से कॉलेज में खिलाड़ी एक भी विजेता ट्राफी हासिल नहीं कर पाए हैं। महाविद्यालय में खेल शिक्षक न होने से खिलाड़ियों को खेल अभ्यास करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी करनी हो तो न तो खेल सामग्री पूरी है और न ही उन्हें ट्रेनिंग देने वाला कोई कोच मौजूद है। विद्यार्थियोंं समीर, रुद्राक्ष, पारस, रमन, कविता, कामिनी, कोमल,ममता, सौरभ, संजू आदि ने कहा कि कॉलेज में 1,000 के करीब विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। महाविद्यालय में ऐसे काफी मौके आते हैं जब हमें अन्य कॉलेजों में जाकर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना पड़ता है। जहां विभिन्न जगहों से खिलाड़ी आए होते हैं लेकिन ट्रेनिंग ढंग से न होने के कारण कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर वे कई बार महाविद्यालय की प्रबंध समिति को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या का कोई भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में एक खेल का मैदान तो है, लेकिन उसे भी अच्छे से विकसित करने की जरूरत है। इस बारे में बड़सर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि धीरे-धीरे महाविद्यालयों में सभी समस्याओं का हल कराया जा रहा है। रिक्त पद के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें