उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंगलवार को कानपुर पहुंचे। वह लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर लगभग ढाई बजे हाथीपुर पहुंचे। वहां शुभम द्विवेदी के परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की और घटनाक्रम की जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बेहद क्रूर कृत्य है। पूरा देश और प्रदेश शुभम जी के परिवार के साथ खड़ा है। आगे कहा कि शुभम द्विवेदी जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा।