Hamirpur News: सदर से भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह सड़क पर गाड़ी के बोनट पर समर्थक का जन्मदिन मनाते और हुड़दंग करते दिख रहे हैं।
हमीरपुर जिले में सदर सीट से भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह सड़क पर खुलेआम अपने एक समर्थक का जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। विधायक द्वारा अपनी गाड़ी के बोनट पर केक काटकर समर्थकों के साथ हुड़दंग मचाने पर कानून के उल्लंघन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
वीडियो में सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति अपनी गाड़ी के बोनट पर केक काटते और अपने समर्थक का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। यह बर्थडे सेलिब्रेशन सड़क पर किया जा रहा है, जिससे यातायात बाधित हो गया था। सेलिब्रेशन के दौरान तमाम समर्थक व्हाइट स्नो स्प्रे उड़ाते हुए और फिल्मी गानों पर जमकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायक की फेसबुक आईडी से वायरल हुए इस वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।