फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष की मौत, परिजनों ने रुपयों के लेनदेन में दंपती पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 26 Oct 2024 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने रुपयों के लेनदेन में दंपती पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक ब्रजकिशोर राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपये के लेनदेन में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष के साथ एक दंपती ने अपने बेटे के साथ मिलकर मारपीट की। अध्यक्ष के परिजनों ने मारपीट से मौत होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव निवासी गगनदीप राजपूत ने बताया कि उनके दादा बृजकिशोर राजपूत (60) भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष थे।

विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पहले दादा ने गांव के ही पन्ना से 25 हजार रुपये उधार लिए थे। इसमें 20 हजार रुपये वापस कर दिए। पांच हजार रुपये देने बाकी थे। बताया कि शनिवार को खाना खाकर वह और दादा घर पर बैठे थे। तभी पन्ना अपनी पत्नी व बेटे के साथ उनके घर में घुस आया और तीनों दादा को पकड़ जबरन बाहर खींच कर ले गए और मारपीट करने लगे। मारपीट से दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि किसान को दिल की बीमारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें