एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ
परिजन जब उसे खोजते हुए कॉलोनी पहुंचे, तो कमरे में अंकित का शव लटका हुआ था। आनन-फानन में शव को फंदे से उतारकर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मौत की पुष्टि कर दी। घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अंकित ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने आगे लिखा है कि उसका मकान बेटी के नाम कर दिया जाए।
तीन दिन पूर्व पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है
पुलिस ने सुसाइड नोट भी जब्त कर लिया है। केंद्र संचालक का परिवार मूलरूप से पुखरायां निवासी अंकित के छोटे भाई अमर ने इसी कमरे में 10 माह पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां की बीमारी से मौत हो चुकी है। अंकित का परिवार मूलरूप से कानपुर देहात के पुखरायां निवासी था। बचपन में ही मां सभी बच्चों को लेकर कस्बे अपने मायके में आकर रहने लगी थी। तीन दिन पूर्व अंकित की पत्नी खुश्बू ने एक बेटी को जन्म दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।