कानपुर नगर में ये संभालेंगे न्यायिक मजिस्ट्रेट का पद
अयोध्या, बलरामपुर और बरेली से तीन अधिकारी कानपुर नगर में एसीजेएम पद पर आए हैं। कानपुर से चार अधिकारियों को बलिया, हाथरस, देवरिया और बस्ती स्थानांतरित किया गया है। जौनपुर से शिप्रा कानपुर में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन होंगी। कानपुर नगर में अर्पित गोयल, अक्षय कुमार और शिवानी सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट का पद संभालेंगी। प्रयागराज और सोनभद्र से भी दो न्यायिक मजिस्ट्रेट कानपुर नगर में तैनात किए गए हैं।
अंशुमान पटनायक रायबरेली में फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश
मुजफ्फरनगर की अपर जिला जज दिव्या भार्गव को पारिवारिक न्यायालय कानपुर नगर की अपर प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। कानपुर नगर के अपर प्रधान न्यायाधीश राकेश त्रिपाठी अब कानपुर में ही अपर जिला जज होंगे। लखनऊ से तीन अधिकारी मुकेश कुमार सिंह, अगस्त कुमार तिवारी और अभय प्रकाश नारायण भी कानपुर नगर में अपर जिला जज होंगे। कानपुर के अपर जिला जज अंशुमान पटनायक रायबरेली में फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश होंगे। बिजनौर, हाथरस और बागपत से तीन अधिकारी कानपुर नगर में अपर जिला जज पद पर आए हैं।