फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: महिला का धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोप, मां ने दामाद के साथ थाने पहुंचकर दी शिकायत

Mon, 26 Oct 2026 11:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बिवांर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला को बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने का आरोप लगा है। इस संबंध में महिला की मां ने सोमवार को बिवांर थाने में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की। विवाहिता की मां ने 26 अक्तूबर को थाने में शिकायत दी। उन्होंने अपनी बेटी को गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक सत्यम पति त्रिपाठी ने बताया कि महिला की मां अपने दामाद के साथ थाने आई थीं। महिला को बयान दर्ज कराने के लिए महिला डेस्क पर बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है। मामले में जांच जारी है। जांच में महिला के विवाहित होने और उसके दो बच्चे होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें