फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ये मांग पूरी न कर सका पिता, निकाह के बाद दुल्हन को छोड़ कर भागा दूल्हा

Thu, 28 Oct 2021 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले में दहेज के लालच में शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में हमीरपुर के राठ में निकाह के बाद वर व वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया। दुल्हन को छोड़ कर दूल्हा व उसके परिजन भाग गए। दुल्हन के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विदा न कराने का आरोप लगाते हुए वर पक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री का रिश्ता हमीरपुर के कजियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद जहूर अहमद के पुत्र रियाज मोहम्मद से किया था। बुधवार रात बेटी की बरात आई। गल्हिया रोड स्थित एक विवाह घर से हंसी खुशी के माहौल में सभी रश्में पूरी करते हुए निकाह पढ़ाया गया।

आरोप है कि निकाह के बाद वर पक्ष ने दहेज में तीन लाख रुपये व बाइक की मांग कर दी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर विदा करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दहेज न मिलने पर विदा के लिए तैयार न होने पर वधु के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वर पक्ष दहेज का सामान भर कर बिना वधु को लिए चले गए। गुरुवार सुबह दुल्हन के पिता ने कोतवाली पहुंच कर वर पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें