Hamirpur News: जलालपुर थाना क्षेत्र में एक ही फर्म के दो ट्रकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया, जिसे सरीला सीएचसी भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना क्षेत्र के धौहल की ओर से जा रहा एक ट्रक और धौहल से जलालपुर की ओर जा रहा दूसरा ट्रक आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि पीछे से टक्कर लगने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे में आकाश (20) पुत्र नरेंद्र घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि दोनों ट्रक एक ही फर्म के हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाल ली है और किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या नहीं है। जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।