फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: एक्सप्रेसवे में दो ट्रक आमने-सामने भिड़े, एक की मौत और दो घायल, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sat, 23 Nov 2024 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस में तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शव व घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
farrukhabad flood - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात सिंहरावन मोड़ ओवरब्रिज जरिया थाने के अंतर्गत दो ट्रक आमने सामने भिड़ गए। इसमें एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो मामूली घायल हुए। पुलिस ने तीन घंटे तक ट्रकों को काटकर शव बाहर निकाला।

विज्ञापन

प्रयागराज जिले के नबावगंज थाने के मुबारकपुर गांव निवासी ट्रक चालक मोहम्मद शाकिब (30) ने बताया कि फिरोजाबाद के सिरसागंज से आलू लेकर प्रयागराज जा रहे थे। तभी गलत साइड से आ रहे ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई है। मो. शाकिब व क्लीनर बमरोली शेखपुर निवासी मोहम्मद उमर को हल्की फुल्की चोटें आईं, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया।
वहीं, गलत दिशा से आ रहे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जरिया पुलिस में तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शव व घायलों को बाहर निकाला। जरिया थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि गलत दिशा से आने में दोनों ट्रकों में भिड़ंत हुई है। गैस कटर से काटकर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। शव की पहचान के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें