Hamirpur News: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय जेब और हाथों में पटाखे लिए एक युवक के जमीन पर गिर जाने से पटाखों में विस्फोट हो गया। इससे उसकी हथेली फट गई और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के तिंदुही गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय एक युवक गंभीर हादसे का शिकार हो गया। जेब और हाथों में पटाखे लिए जा रहे इस युवक के अचानक जमीन पर गिर जाने से पटाखों में तेज विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
हादसा तब हुआ जब मौदहा कोतवाली क्षेत्र के तिंदुही गांव का युवक मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा था और उसके जेब और हाथों में पटाखे थे। जमीन पर गिरते ही पटाखों में विस्फोट हो गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट के कारण युवक के हाथ की हथेली फट गई और पैरों में भी गंभीर चोटें आईं। युवक की हालत गंभीर होने के चलते, उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।