फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पैतृक गांव पहुंचा जवान का शव, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Fri, 03 Oct 2025 03:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पठानकोट में तैनात भारतीय सेना के जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव भाभा नगर पहुंचा, जहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जवान की अंत्येष्टि में उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा सहित सेना के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में तैनात कानपुर जनपद के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में आवास पर मौत हो गई। कानपुर के भाभा नगर सनिगवां चकेरी निवासी विश्व प्रताप सिंह (34) पुत्र रणधीर सिंह की तबीयत 26 सितंबर को अचानक बिगड़ गई। सेना के साथियों ने उन्हें मिलिट्री कैंप अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर 28 की रात को चंडीगढ़ कमांड अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान एक अक्टूबर को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया विश्व प्रताप का 11 साल पहले प्रिया सिंह से विवाह हुआ था और उनके दो बेटियां मान्या और भव्या हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा चारों तरफ चीत्कार मच गई। जवान की मां सरस्वती और पिता रणधीर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। जवान का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे सेना के जवानों ने अंत्येष्टि स्थल पहुंच कर सलामी दी। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। अंत्येष्टि स्थल पहुंचे उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा सहित सेना के जवानों तथा अन्य परिजनों ने श्रद्धांजली दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें