फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, एक की मौत और पांच घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 02 Jan 2025 02:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। बागेश्वर धाम सरकार से वापस जाते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।
विज्ञापन
Hamirpur Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बागेश्वर धाम से लौटकर कानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कार एक्सीडेंटल ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया है।

विज्ञापन

घायलों में गोंडा जनपद निवासी हनुमान सिंह, नन्हे सिंह, लल्ला सिंह, महेश सिंह अपने साथी कानपुर निवासी जय सिंह तथा लखनऊ निवासी शुभम सिंह के साथ नववर्ष में बागेश्वर धाम के दर्शन करने गए थे। दर्शन के उपरांत गुरुवार को ये सभी कार से वापस कानपुर जा रहे थे।तभी दोपहर 12.30 बजे महिला नाला मोड़ के समीप दुर्घटना ग्रस्त खड़े ट्रक में पीछे से घुस गए। इस घटना में ये सभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें शुभम सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें