फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: डांस के दौरान पूर्व प्रधान ने की हर्ष फायरिंग…रिपोर्ट, बिना अनुमति के किया गया था आयोजन, जांच शुरू

Thu, 02 Jan 2025 01:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: पुलिस ने पूर्व प्रधान के खिलाफ हर्ष फायरिंग का विजयीपुर चौकी इंचार्ज की तहरीर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रात को आयोजन बंद कराने की भी सूचना दी थी।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में नृतकियों के डांस के दौरान पूर्व प्रधान ने हर्ष फायरिंग की। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज की है। नरैनी गांव में मंगलवार की रात पुराने वर्ष की विदाई व नववर्ष आगमन पर बिना अनुमति नृतकियों का डांस कराया गया। यहां नरैनी गांव निवासी पूर्व प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की।

विज्ञापन

हर्ष फायरिंग करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के पुलिस ने पूर्व प्रधान के खिलाफ हर्ष फायरिंग का विजयीपुर चौकी इंचार्ज की तहरीर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रात को आयोजन बंद कराने की भी सूचना दी थी। सूचना के बाद भी पूर्व प्रधान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें