फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई, एक की मौत, एक घायल

Mon, 29 Jun 2026 11:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बरात से वापस जाते समय बाइक हाईवे पर लीणा नाला की रेलिंग से टकराई थी। घटना से कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
महेश पाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरुआ सुमेरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस से चेचरे भतीजे की शादी में शामिल होने के बाद वापस गांव जा रहे बाइक सवारों की बाइक अनियंत्रित होकर लीणा नाला के रेलिंग से टकरा गई। जिससे चाचा की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। थानाक्षेत्र के विदोखर मेदनी निवासी लालबहादुर पाल ने बताया कि उसके पुत्र शैलेंद्र पाल की बरात रविवार को कस्बे के कन्हैया गेस्ट हाउस में आई थी।

विज्ञापन


बरात में शामिल होने के लिए उसका चचेरा भाई महेश (26) पुत्र कालीदीन पाल  व उसके बुआ का लड़का सभाजीत पुत्र सुंदर पाल बाइक से आए थे। रविवार की रात करीब 3:00 बजे यह दोनों बाइक से ही बिना हेलमेट लगाए गांव वापस जा रहे थे। तभी हाईवे पर लीणा नाला की रेलिंग से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे महेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके बुआ का लड़का सभाजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों में महेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सभाजीत को सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं शादी समारोह में गम का माहौल हो गया और सादगी के साथ रस्में अदा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें