फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: डंपर से टकराई बाइक, राजमिस्त्री की मौत, एक घायल

Sun, 22 Mar 2026 07:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मृतक रीमू प्रजापति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पनवाड़ी मार्ग पर सैदपुर गांव के पास चौराहे पर मुड़ रहे डंपर से बाइक टकरा गई। बाइक सवार चाचा-भतीजे आधा घंटे तक डंपर के पिछले पहिए के नीचे फंसे रहे। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर चोट लगने से भतीजे की मौत हो गई वहीं चाचा घायल है। मझगवां थाने के गिरवर गांव निवासी प्यारेलाल प्रजापति ने बताया कि रविवार को उनका भतीजा रीमू प्रजापति (25) बाइक से कस्बे में मजदूरी करने गया था।

विज्ञापन


शाम चार बजे मजदूरी कर अपने पारिवारिक चाचा इंदल प्रजापति (32) के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। पनवाड़ी मार्ग पर सैदपुर चौराहे पर डंपर औंड़ेरा गांव की ओर मुड़ रहे डंपर के पिछले टायरों के बीच में बाइक घुस गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राकेश कुमार ने डंपर हटवाकर दोनों को बाहर निकाला। इस दौरान करीब आधा घंटे तक दोनों युवक डंपर में फंसे रहे। 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां डॉ. माजिद ने रीमू को मृत घोषित कर दिया। इंदल को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया है। प्यारेलाल ने बताया कि रीमू राजमिस्त्री का काम करता था। तीन माह पहले राधा से शादी हुई थी। उसकी मां बसंती, भाई संदीप है। वहीं इंदल रीमू के साथ बेलदारी करता था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें