रामबालक की फाइल फोटो व बेसुध बैठी मृतक की पत्नी विमला
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी से अवैध संबंध से नाराज एक पति ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसकी कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह जला दिया। युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की दूसरी पत्नी ने लेनदेन के विवाद में मारपीट करने और इलाज के दौरान मौत होने की तहरीर दी है। वहीं ससुराल में बुरी तरह से मारने-पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मौहर गांव निवासी हनुमान ने बताया कि उसके भाई रामबालक निषाद (37) की शादी 15 वर्ष पूर्व बांदा जनपद के पैलानी थानाक्षेत्र के सांडी गांव निवासी भानुमती के साथ हुई थी। उसके दो पुत्र नीलेश एवं राजकुमार हैं। बताया कि भाभी छह साल पहले दोनों पुत्रों को लेकर मायके चली गईं। जहां उन्होंने कन्नौज के किसी युवक से दूसरा विवाह कर लिया। बच्चों को मायके में ही छोड़ दिया। उधर, बेटों के मोह में भाई रामबालक का सांडी आना-जाना बना रहा। इसी दौरान उसके संबंध वहां की एक महिला से हो गए।