फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मासूम बच्ची को घर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, तलाश में जुटे परिजनों को इस हालत में मिली बालिका

Thu, 01 May 2025 07:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

मुस्करा थानाक्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बालिका को घर ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। तलाश में जुटे परिजनों को आरोपी घर में बालिका के साथ सोता मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान खेल रही चार साल की मासूम बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को खोजते हुए आरोपी के घर पहुंचे परिजनों को आरोपी लहूलुहान हालत में पड़ी बच्ची के साथ सोता हुआ मिला। परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


महोबा में रहने वाला दंपती बुधवार को अपनी चार साल की बच्ची के साथ मुस्करा थाना क्षेत्र में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने पहुंचा था। रात को द्वारचार की रस्म के दौरान खेल रही बच्ची को गांव का ही दीपू अहिरवार गोद में उठाकर अपने घर ले गया। बहुत देर तक बच्ची नजर न आने पर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। तड़के किसी ने परिजनों को बताया कि गांव का दीपू बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आया था। इस पर परिजन और रिश्तेदार सुबह करीब पांच बजे दीपू के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। लोग उसके घर की छत से चढ़कर अंदर दाखिल हुए तो दीपू बच्ची के साथ सोता हुआ मिला।

पास में लहूलुहान हालत में पड़ी बच्ची को पड़ा देख परिजनों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने आरोपी की पिटाई की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें