फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चार वर्षीय बालिका को युवक ने बनाया हवस का शिकार, घर ले जाकर किया दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 02:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान आरोपी बालिका को घर ले गया था। यहां उसने मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत की हद पार करते हुए एक युवक ने चार वर्षीय बालिका को अपने घर ले जा अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के दौरान परिजन वैवाहिक कार्यक्रम में द्वारचार की रस्म में व्यस्त थे। इसके बाद तलाश में जुटे परिजनों को आरोपी अपने घर में बालिका के साथ लेटा मिला।

विज्ञापन

बालिका लहूलुहान हालत में मिली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसेरी बहन की बेटी (भांजी) के विवाह समारोह में शामिल होने महोबा जनपद के एक गांव से दंपती अपनी चार साल की बेटी के साथ आए।

गोद में उठाकर घर ले गया था आरोपी
बुधवार रात शादी समारोह में द्वारचार की रस्म के दौरान बालिका को गांव का ही दीपू अहिरवार गोद में उठाकर अपने घर ले गया। बहुत देर तक बालिका माता-पिता को नजर नहीं आई, तब उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। किसी ने बताया कि गांव का ही दीपू उसे अपनी गोद में लिए हुए दिखा था। इस पर परिजन और रिश्तेदार बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे दीपू के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया।

लहूलुहान हालत में पड़ी थी मासूम
उसने दरवाजा नहीं खोला, तब लोग उसके घर की छत से चढ़कर अंदर दाखिल हुए। तो वह बालिका के साथ लेटा मिला। बेटी को लहूलुहान देख परिजनों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने आरोपी की पिटाई कर पीड़िता को अपने साथ घर ले आए। सुबह साढ़े आठ बजे पीड़िता को लेकर माता-पिता थाने पहुंचे और पिता ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने बताया कि बालिका का स्थानीय सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पॉक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें