फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पंडाल में उतरे करंट से 9वीं कक्षा के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 19 Nov 2024 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: पंडाल में उतरे करंट से 9वीं कक्षा के छात्र की जान चली गई। छात्र शादी समारोह में शामिल होने पनवाड़ी गया था।
विज्ञापन
मृतक राघवेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में शामिल होने गया नवीं कक्षा का छात्र पंडाल में उतरे करंट की चपेट में आ गया। झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि रविवार शाम उनके बेटे राघवेंद्र (15) महोबा के पनवाड़ी कस्बा में एक शादी समारोह में गया था। सोमवार सुबह पंडाल में किसी बिजली के तार से करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बताया सोमवार देर शाम झांसी में इलाज के दौरान बेटे राघवेंद्र की मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचा। उसकी मौत से मां पूजा, बहन रश्मि और छोटे भाई राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें