फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 04 Apr 2023 12:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार हुआ है। घायल बदमाश पर झांसी की पुलिस ने इनाम घोषित किया था। जो चोरी के मामले वांछित था। राठ कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को मंगलवार तड़के मुखबिर से सूचना मिलने पर राठ उरई मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी अमगांव तिराहे पर साधन के इंतजार में खड़े युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने अपना बचाव किया। युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल युवक ने अपना नाम पठानपुरा बजरिया निवासी सोहेब पुत्र सलीम बताया। कोतवाली पुलिस ने घायल को राठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि घायल युवक के ऊपर झांसी पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित था। गुरसराय में हुई चोरी मामले में वांछित चल रहा था। युवक के ऊपर चोरी, लूट, डकैती के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें