फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचएएल के संविदा चालक ने जहर खाकर जान दी, चोरी के आरोप और पुलिस से शिकायत की धमकी देने से था आहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी क्षेत्र में चोरी के आरोप में मारपीट करने और पुलिस से शिकायत की धमकी देने से आहत युवक ने रविवार को जहर खा लिया। रामादेवी निवासी आकाश कुमार (30) एचएएल में सविंदा पर कार चालक थे। परिवार में पत्नी रेखा और पांच वर्षीय बेटी आरुषी है। परिजन के मुताबिक आकाश लैंडमार्क होटल की पार्किंग में भी पार्ट टाइम काम करते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि बीती सात फरवरी को पार्किंग में खड़ी एक कार के भीतर से अंगूठी चोरी हो गई थी। कार मालिक ने अंगूठी चोरी का आरोप लगाकर आकाश और उसके साथी को बंधक बनाकर पीटा था जबकि अंगूठी उनके साथी के पास से बरामद हुई। मारपीट करने के बाद कार मालिक ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी भी दी थी।

इससे आहत आकाश ने रविवार को घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने हैलट में भर्ती कराया। वहां पर सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरी के आरोप से आहत होकर युवक ने खुदकुशी की है। परिजनों से तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें