मंत्री सुरेश खन्ना के ई-पैथोलॉजी के लोकार्पण के बाद पैथोलॉजी रिपोर्टिंग सिस्टम को एक्टीवेट कर दिया गया। इसका लाभ लेने के लिए रोगी को अपना व्हाट्सएप नंबर दर्ज कराना होगा।
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग और हैलट के ओपीडी भवन में संचालित पैथोलॉजी में जांच कराने पर मरीज के व्हाट्सएप पर रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना के ई-पैथोलॉजी के लोकार्पण के बाद पैथोलॉजी रिपोर्टिंग सिस्टम को एक्टीवेट कर दिया गया। इसका लाभ लेने के लिए रोगी को अपना व्हाट्सएप नंबर दर्ज कराना होगा।
पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन लता वर्मा ने बताया कि जांचें पूरी होने के तुरंत बाद ई-पैथोलॉजी सिस्टम से मरीज के न्हाट्सएप नंबर पर रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इससे मरीज को डॉक्टर को दिखाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
मरीज को रिपोर्ट लेने के लिए पैथोलॉजी नहीं आना पड़ेगा। साथ ही उसकी रिपोर्ट खोने का डर भी नहीं रहेगा। इससे मरीज की रिपोर्ट की गोपनीयता बनी रहेगी।