फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रामगंगा नहर में मिला महिला का अर्धनग्न शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी की रामगंगा निचली नहर में मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय महिला का शव उतराता मिला। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलावा और शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


शव अर्धनग्न अवस्था में था और गले में दुपट्टा फंसा था। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्याकर शव को नहर में फेंक दिया गया होगा। गुजैनी थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि शव कहीं दूर से बहकर आया है। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। आसपास के थानों को सूचना देकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल कहीं से महिला की गुमशुदगी की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें