फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Transplant Case: डॉ. अनुष्का को हाईकोर्ट से मिली जमानत, ढाई माह बाद जेल से रिहा होगी

Tue, 12 Aug 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डॉ. अनुष्का को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। सहायक इंजीनियर की मौत के मामले में डॉ. अनुष्का को जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
डॉ. अनुष्का तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान सहायक इंजीनियर की मौत के मामले में जेल भेजी गई डॉ. अनुष्का तिवारी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। अनुष्का 26 मई से जेल में बंद है। जमानत ऑर्डर आठ अगस्त को दिया गया था। इस सिस्टम पर अब अपलोड किया गया है।
विज्ञापन


रावतपुर पुलिस ने पनकी पावर हाउस की ऑफीसर्स कॉलोनी निवासी जया त्रिपाठी की तहरीर पर नाै मई को डॉ. अनुष्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अनुष्का पर पनकी पावर हाउस में सहायक अभियंता विनीत कुमार दुबे का अपने इंपायर क्लीनिक में बिना डिग्री के हेयर ट्रांसप्लांट करने और गलत इलाज से विनीत की मौत का आरोप है। इसी मामले में अनुष्का को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

Hair Transplant Scam - फोटो : अमर उजाला
सेशन कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अनुष्का ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। दोनों अधिवक्ताओं को सुनने के बाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव ने अनुष्का को दो जमानतें और निजी मुचलका दाखिल करने पर जेल से रिहा करने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें