फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट गए बाल, महिला बेहोश, पुलिस का दावा फैलाई गई अफवाह

Fri, 11 Aug 2017 09:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
इन दिनों देश के विभिन्न राज्यों में चोटी कटने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके पीछे कौन है इसे लेकर कई तरह की कयास लगाए जा रहे हैं। इन घटनाओं को लेकर तस्वीर साफ नहीं हैं। ज्यादातर इसे अफवाह मान रहे हैं, फिर भी मामले हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे। ऐसा मामला सामने आया है यूपी के चित्रकूट जिले में... 
विज्ञापन


चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के गनीवां गांव की एक महिला के परिजनों ने दावा किया कि शुक्रवार की दोपहर अचानक उसकी चोटी के बाल कट गए। कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इसे सिर्फ अफवाह बताया है।

गांव की वंदना देवी (25) पत्नी चुन्नीलाल के पड़ोसी किशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को वह पड़ोसी चुन्नी के घर में था। तभी आंगन में सिलबट्टे से मसाला पीसते समय वंदना बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके पीछे चोटी के कुछ बाल भी कटे पड़े थे। यह देखकर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन


इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई है। इस मामले में राजापुर थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि बाल काटने की अफवाह फैलाई जा रही है। घटनास्थल पर जाकर इसकी जांच पड़ताल व पूछताछ की गई है। महिला अन्य किसी कारण से बेहोश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें