चोटी कटवा की घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक के तौर पर शेयर हो रही ये तस्वीरें
18 साल पहले की बात है जब उत्तर प्रदेश में मुहनोचवा का आंतक फैला हुआ था। यह घटना हकीकत थी या अफवाह मात्र, ये समझ ही नहीं आया। अब फिर एक आतंक लोगों के बीच फैला हुआ है और वह है चोटी कटवा की। यह खबर भी पहले अफवाह के रूप में सामने आई लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती घटनाओं के साथ इसका सच होने के दावे भी सामने आने लगा।
दिल्ली, हरियाणा और यूपी के बाद बिहार में भी चोटी कटवा के आतंक ने पैर पसार लिए हैं। पिछले एक हफ्ते में महिलाओं की चोटी कटने की कई घटनाएं सामने आई हैं। लेकिन इन घटनाओं की शिकार महिलाएं जितनी भयभीत है, उतना ही सोशल मीडिया पर इसका मजाक भी बनाया जा रहा है। चोटी कटवा से बचने के तरह-तरह के उपाय दिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये चोटी कटवा टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। आप भी देखिये…
डेमो
आओ अब काटो चोटी L ले लो मेरा मैंने तो अपने सर से लेकर अधोजटाओ तक मुंडवा लिया है।।#चोटी_कटवा pic.twitter.com/JwxFvpz977
— ॐ🚩Arun❣️੧ਓ (@Arun1935Arun) August 5, 2017
डेमो
जब #प्याज महंगा हुआ तब #मुँहनोचवा आया था।
अब #टमाटर महंगा हुआ #चोटी_कटवा आ गया।
😁
— वीर बहादुर सिह धाकरे (@veerbahadur086) August 4, 2017
चोटी तो कटते सुना था लेकिन इनके बाल कैसे कट गए
ज्यादा डरने की जरूरत नही है #चोटी_कटवा
मोदी सरकार की और एक "केश-लेस" योजना है 😜🤪
— Arshad Warsi (@Arshadwarsii) August 4, 2017
यू ट्यूब पर चल रहे चोटी कटवा की घटनाओं पर बने गाने
यू ट्यूब पर 'आइल चोटी कटवा बा' , 'भाभी गंजी हो गई', 'चोटिया कटता ए भोउजी', 'चोटी कटता ए माई', 'ताला चोटी में लगा घूम छोटी' जैसे गानों ने साबित कर दिया कि मनोरंजन की दुनिया पर भी चोटी कटवा जैसी घटनाओं का खासा असर पड़ा है। तभी तो सोशल मीडिया पर चोटी कटवा को लेकर अलग-अलग भाषाओं में गाने रिजीज किए गए हैं। बता दें क्षेत्रिय भाषाओं के आधार पर बने ऐसे गानों की अच्छी खासी मार्केट है।
ऐसे गाने बनाने वाले भी बस ऐसे ही मौकों को इंतजार करते हैं। जैसे ही कोई घटना देशभर में आग की तरह फैलती है तो धड़ाधड़ ये गाना कंपनियां गाने तैयार करने में लग जाती है। फिर जैसे ही कोई गाना बाजार में आता है, उसी की धूम मच जाती है। याद हो इस घटना से पहले नोटबंदी के समय में ऐसे ही गाने रिलीज किए गए थे। उन गानों की भी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी डिमांड रही थी।