फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार: बांदा-चित्रकूट और महोबा में पड़े ओले, फसलों को नुकसान

Wed, 14 Feb 2024 09:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कई शहरों में मौसम एक बार फिर बदल गया है। बांदा-चित्रकूट और महोबा में ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कम होती सर्दी के बीच आसपास के जिलों में सोमवार की रात से मौसम एक बार फिर बदल गया। बांदा-चित्रकूट और महोबा में ओले पड़े, जिससे दलहन और तिलहन की फसलों को भारी क्षति हुई। कृषि विभाग ओला प्रभावित फसलों का सर्वे करा रहा है। बांदा और चित्रकूट में सोमवार रात बारिश के साथ ओले आफत बनकर बरसे। मंगलवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो फसलें ओलों से पटी मिलीं, कहीं-कहीं पर तो ओलों की चादर सी बिछी हुई थी। खेतों का हाल देख किसान सिर पकड़कर वहीं बैठ गए।

विज्ञापन


बांदा में 50 गांवों की 500 बीघे से अधिक की चना, गेहूं, सरसों, मसूर, मटर, अरहर की फसल बर्बाद हो गई। गुस्साए किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सतना-बांदा मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। वहीं चित्रकूट में भी बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि हुई, जिससे बीस फीसदी फसल नष्ट होने का अनुमान है।

विज्ञापन

ओलों की मार से सरसों के फूल भी झड़ गए। सबसे अधिक नुकसान भरतकूप व मानिकपुर क्षेत्र के गांवों में फसलों को हुआ है। कृषि विभाग ओलावृष्टि वाले गांवों का सर्वे करा रहा है। महोबा में सोमवार रात तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश और कई स्थानों पर ओले गिरने से गेहूं की फसल खेत में ही बिछ जाने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। किसान बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें