फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से फसलें चौपट, दो किसानों की चली गई जान

Tue, 31 Jan 2017 12:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने पर कानपुर के गौरानगर गांव में एक  किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, बिल्हौर में फसलों की बर्बादी से आहत किसान की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गौरानगर निवासी सिपाहीलाल यादव ने बताया कि 26 जनवरी की रात बारिश और ओले गिरने से खेत में खड़ी लाही की फसल बर्बाद हो गई थी। इससे दुखी छोटे भाई सुरजीत उर्फ सुरेंद्र (32) ने गांव के बाहर बबूल के पेड़ से फांसी लगा ली। सुरजीत के परिवार में पत्नी सीता, बेटियां ओमनी, सोनम, शालिनी व शानवी हैं। चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कह सकेंगे। उधर बिल्हौर के ग्राम रौतापुर में किसान योगेंद्र मिश्रा (62) अपनी पत्नी बेबी, तीन बेटे अनुज, अतुल और लल्लू और पुत्री सम्मो के साथ रहते थे। पुत्र अनुज के मुताबिक ओलावृष्टि और आंधी से आलू की डेढ़ बीघा फसल नष्ट हो गई थी। इससे 27 जनवरी को खेत में ही उनको हार्ट अटैक पड़ गया। कानपुर कार्डियोलाजी में सोमवार को उनकी मौत हो गई। अनुज के मुताबिक बहन की बारात 10 फरवरी को आनी है। पिता ने साधन सहकारी बैंक से 10 हजार रुपये ऋण लेकर फसल बोई थी। आलू की अच्छी पैदावार की संभावना पर कोल्ड स्टोर मालिक से बहन की शादी के लिए 20 हजार रुपये का ऋण भी लिया था लेकिन फसल बर्बाद होने से सब तबाह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें