फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार पलटी, किसान की मौत

विज्ञापन
हप्पा वर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
शिवरामपुर(चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शिवरामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत खुटहा गांव के पास सामने से अचानक मवेशी आने पर कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार किसान की मौत हो गई। परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

भरतकूप रेलवे स्टेशन रोड निवासी हप्पा वर्मा (50) पुत्र बंशी वर्मा को ह्दय की बीमारी थी। बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार के लोग इलाज केे लिए मारुति वैन से वाराणसी ले जा रहे थे। शुक्रवार तड़के शिवरामपुर चौकी के खुटहा गांव मोड़ पर सामने मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हप्पा वर्मा की मौत हो गई।
मृतक के पुत्र जितेंद्र, धर्मेंद्र, प्रेमचंद्र घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा। पत्नी रुकमिन और मां गौरी देवी का रो रोकर हाल बेहाल है। भरतकूप निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि पिता हप्पा वर्मा को ह्दय की बीमारी थी। इलाज कराने वाराणसी ले जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें