फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कोरोना संक्रमित, 29 कर्मियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जलकल के एक वरिष्ठ अधिकारी के शुक्रवार शाम को कोरोना संक्रमित होने का पता चला। देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके संपर्क में आए कई अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम जलकल विभाग पहुंचकर उनके संपर्क में आए 29 कर्मियों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए। दफ्तर 2 दिन के लिए बंद किए जाने की सूचना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जलकल विभाग वरिष्ठ अधिकारी को 2 दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने हैलट में कोरोना की जांच कराई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें