फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पति की मौत पर मुड़वा दिया था सिर, जहर भी देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। शादी के बाद ससुरालियों ने पहले दहेज के लिए परेशान करना शुरू किया। इस बीच शादी के चार माह बाद ही पति की मौत हो गई। इस पर ससुरालियों ने प्रताड़ित करते हुए मेरा सिर मुड़वा दिया। इसके बाद जहर देकर मारने की कोशिश भी की। यह आरोप करहल की हबिलिया निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में लगाए। महिला के मुताबिक मायके में रहने पर ससुराल वाले मुझे जान से मारने की धममियां दे रहे हैं। पुलिस ने छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संध्या देवी निवासी ग्राम हबीलिया करहल मैनपुरी ने जसवंतनगर के बलरई थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसका विवाह 20 फरवरी 2019 को हुआ था। विवाह के एक माह बाद ही ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे थे। इस बीच पति की 22 जुलाई 2019 को मौत हो गई। इसके बाद ससुरालियों ने उन्हें शर्मशार करने के लिए सिर मुड़वा दिया। इसके बाद मायके व ससुराल पक्षों के बीच पंचायत हुई थी जिसमें ससुरालियों ने अब ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही थी।
आरोप है कि कुछ दिनों बाद ससुराली उन्हें फिर प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने शादीशुदा जेठ से शादी करने का दबाव बनाया, न मानने पर जहर देकर मारने का भी प्रयास किया था। इस पर वह मायके आ गई थी। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुर उपदेश कुमार, सास सुष्मिता देवी, जेठ अभिषेक कुमार, जेठानी आराधना और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें