फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चौथी लेने पहुंचे नहीं ससुराली, छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। चौथी पर आई नवविवाहिता को ससुराल वाले लेने के लिए नहीं आए। आरोप है कि संपर्क करने पर ससुराली दहेज की मांग कर रहे हैं। नवविवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ग्राम मोहटी थाना सैफई निवासी किरण देवी ने पुलिस को दी तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी शादी दो फरवरी 2025 को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भगत निवासी सतेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति सतेंद्र कुमार, चचिया ससुर संतोष, चचिया सास गीता, ननद लाली, नंदोई कौशल और ननद के ससुर सहदेव ने उससे 10 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था।
वह सात फरवरी 2025 को चौथी की रस्म के तहत वह मायके आई थी, उसके बाद ससुराली उसे लेने नहीं आए। पंचायत में भी ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये के बिना उसे घर बुलाने से इन्कार कर दिया। 12 मई 2025 को पीड़िता ने महिला थाना में सुलह समझौते के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन आरोपी नहीं माने। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें