फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक चैंपियनशिप में गुंडप्पा विश्वनाथ और सीके नायडू इलेवन जीते

विज्ञापन
डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक चैंपियनशिप में विजेता को पुरस्कृत करते आयोजक। - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को गुंडप्पा विश्वनाथ इलेवन ने सलीम दुर्रानी इलेवन को पांच विकेट से और सीके नायडू इलेवन ने बिशन सिंह बेदी इलेवन को छह विकेट से हराया। कानपुर नगर क्रिकेट एसोसिएशन (केएनसीए) के तत्वावधान में दोनों मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


पहले मैच में सलीम दुर्रानी इलेवन ने 19 ओवर में 89 रन बनाए। टीम से अभिनव ने सर्वाधिक 19 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में आकाश मिश्रा ने चार, सार्थक सिंह ने दो विकेट लिए। इसके बाद गुंडप्पा विश्वनाथ इलेवन ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीता। इसमें राघवेंद्र पाल ने 32 व आकाश मिश्रा ने 31 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में रितेश, मन्नु सिंह व अभिनव ने एक-एक विकेट लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच आकाश मिश्रा को चुना गया। दूसरे मैच में बिशन सिंह बेदी इलेवन की पूरी टीम 15.4 ओवर में 48 रन पर आउट हो गई। टीम से सेजल यादव ने सर्वाधिक 10 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उत्कर्ष मिश्रा व तनिष्क ने तीन-तीन व गौरव सैनी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


सीके नायडू इलेवन ने 3.5 ओवर में चार विकेट पर 49 रन बनाकर मैच जीता। इसमें एसएम सिंह ने सर्वाधिक 16 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में उत्कर्ष ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच तनिष्क को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें