कानपुर। बिधनू में मंगलवार देर शाम पं. रामसनेही मिश्र मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री राजू (45) की मौत हो गई।
मूलरूप से गजनेर थानाक्षेत्र के गंगरौली गांव निवासी राजू वर्तमान में चकेरी के सनिगवां में रहते थे। बड़े भाई भोलाराम ने बताया कि मंगलवार को राजू खेती के काम से गंगरौली गांव गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।