फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#IPL: बेहतर शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई गुजरात लॉयंस की टीम

Sat, 13 May 2017 09:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 154 रन पर ऑलआउट हुई टीम, हैदराबाद के सिराज ने लिए चार विकेट
- ग्रीनपार्क में खेला गया आईपीएल का दूसरा मैच
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए जेम्स फॉकनर - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओपनर बल्लेबाजों ईशान किशन और ड्वेन स्मिथ के बीच पहले विकेट के लिए शानदार 111 रनों की साझेदारी के बाद भी गुजरात लॉयंस की टीम लड़खड़ा गई। 12 रन पर एक के बाद एक पांच विकेट खो दिए। टीम 19.2 ओवर में महज 154 रन ही बना सकी। हैदराबाद की ओर से सिराज ने चार विकेट लिए। 
विज्ञापन

टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

गुजरात के ओपनर किशन और स्मिथ ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की उससे एक बार तो वॉर्नर का फैसला गलत साबित होते नजर आने लगा। किशन शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाए थे। उन्होंने अपनी 61 रनों की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। राशिद खान ने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ड्वेन को 54 रन पर एलबीडल्यू किया।

इस समय टीम का स्कोर 111 रन था। इसके बाद किशन भी नहीं टिक पाए और एक ओवर बाद ही मोम्मद सिराज की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में विकेट कीपर नमन ओझा को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्तान रैना, दिनेश कार्तिक और एरोन फिंच भी कुछ खास नहीं कर पाए और गुजरात के 12 रनों के अंदर पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इस समय गुजरात का स्कोर 123 था।
विज्ञापन


इसके बाद जडेजा और फॉकनर ने संभलकर खेलना शुरू किया। सिराज ने फॉकनर और प्रदीप सांगवान को लगातार दो गेंदों पर बोल्ड मारा। इसी के साथ सिराज ने अपने चार विकेट भी पूरे कर लिए। इसके बाद सिद्धार्थ कौल ने अंकित सोनी औऱ भुवनेश्वर कुमार ने प्रवीन कुमार और मुनाफ पटेल को आउट कर गुजरात की पारी 19.2 ओवर में 154 रन पर बुक कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें