फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरे ठीक पहले ‘दुल्हन की अकाल मौत’, कारण जानकर सभी हैरान

Sat, 13 May 2017 04:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
फेरे शुरू ही होने वाले थे कि दुल्हन की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दुल्हन की अकाल मौत से सभी हैरान हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


उन्नाव शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली के जुराखन खेड़ा गांव में गुरुवार देर रात दुल्हा मंडप में बैठा रहा और करंट लगने से दुल्हन की मौत हो गई। गांव निवासी कल्लू निषाद की बड़ी बेटी पूजा (20) की शादी कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी सूरज पुत्र सत्यनारायण से तय हुई थी। गुरुवार को गांव में बारात आई थी। जयमाल के बाद आगे की रस्म करने के लिए लिए दूल्हा सूरज मंडप में बैठा था। घर में तेल पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। परिजन तेल रखना भूल गए थे।

इस पर पूजा खुद ही घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे में तेल लेने चली गई। कमरे का शटर गिरा था। जैसे ही पूजा ने शटर खोलना चाहा, वह करंट की चपेट मेें आ गई। इस बीच लड़की की बुआ शिवकली की निगाह पड़ गई तो चीखते हुए वहां पहुंची। परिजनों ने आनन-फानन में जनरेटर बंद कराया और पूजा को नर्सिंग होम लेकर गए. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लड़की के परिजनों ने टेंट हाउस मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बड़े भाई लालजी ने बताया कि गांव निवासी दीना ने टेंट का इंतजाम कराया था। मां बिटोली व रिश्तेदारों ने बताया कि शटर के ऊपर से निकला तार कटा था, जिससे शटर में करंट दौड़ गया। कोतवाल गंगाघाट अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें