फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फैक्टरी में लूट के लिए हथौड़े से घायल गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल फैक्टरी में सोमवार देर रात घुसे लुटेरों के हथौड़े के हमले से घायल गार्ड अमरनाथ (55) की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, सरिया से हुए हमले में घायल उनकी पत्नी कौशल्या का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों फैजल, दीपक गुप्ता और विशाल अवस्थी को जेल भेज दिया था। उनके खिलाफ दर्ज लूट, हत्या के प्रयास के मुकदमे को पुलिस हत्या की धारा में तरमीम करेगी।
विज्ञापन

मूलरूप से आजमगढ़ के बुढ़ावे हिसारमुद्दीन पुरवा निवासी अमरनाथ विश्वकर्मा बीते 30 वर्षों से राजीव वर्मा की सनराइज केमिकल फैक्टरी की देखभाल के साथ इसी में काम करते थे। परिवार में पत्नी कौशल्या, दो बेटे रोहित-रोहन और बेटी सीमा हैं जो गांव में रहते हैं। रोहित औरंगाबाद में कारपेंटर हैं। रोहन के मुताबिक मां कौशल्या बीते शनिवार को पिता के पास आई थीं।
मंगलवार तड़के तीन बदमाश फैक्टरी में घुस गए और अमरनाथ के सिर पर हथौड़े से वार कर उनका मोबाइल और फैक्टरी में रखा मालिक राजीव वर्मा का लैपटॉप लूट ले गए थे। कौशल्या को सरिया से पीटकर उनके कान के बाले, नाक की कील, मोबाइल और 1000 रुपये लूटकर भाग निकले थे जिन्हें पुलिस ने बाद में बर्रा से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। डीसीपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि अमरनाथ की मौत हो गई है। बदमाशों को जेल भेजा गया है। हत्या के प्रयास की धारा को हत्या में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन


कौशल्या के कान तक फट गए-
बेटे रोहन ने बताया कि कौशल्या का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके भी सिर पर गंभीर चोट है। लुटेरों ने कान के टॉप्स नोच लिए जिससे उनके कान फट गए। घटना के बाद बच्चों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें