सपा विधायक इरफान के सामने गार्ड ने महिला से की बदतमीजी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर एसएसपी दफ्तर में गुरुवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी के गनर ने एक महिला से अभद्रता की और हाथ पकड़कर किनारे कर दिया। इसके बाद दोनों में मामूली हाथापाई भी हुई। महिला एक मामले में विधायक से मदद की गुहार कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से बीमार है। कई बार इस तरह हंगामा कर चुकी है। चकेरी निवासी शबाना साजिद नूर एक मामले की शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंचीं थीं। इस बीच विधायक इरफान सोलंकी कार से निकले तो शबाना उन्हें रोक कर समस्या सुनाने लगी।
इरफान कार में ही बैठकर शबाना की बातें सुनते रहे। फिर महिला हंगामा करने लगी। यह देख विधायक के गनर ने उससे हटने को कहा। शबाना नहीं हटीं तो गनर ने हाथ पकड़कर खींचकर उसे किनारे कर दिया। उधर, विधायक का कहना है कि उनका मामले से कोई मतलब नहीं है। गनर द्वारा अभद्रता की बात गलत है। महिला हंगामा कर रही थी, इसलिए गनर ने उसे हटाया था।