कानपुर में रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्य ने अब तेजी पकड़ ली है। बिल्हौर तहसील क्षेत्र के चौबेपुर अंतर्गत तात्यागंज गांव के सामने जीटी रोड नेशनल हाईवे और रेलवे लाइन के ऊपर एक विशालकाय ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
हाटा से सचेंडी तक बन रही रिंग रोड, बनेगा 50 फीट ऊंचा पुल
उल्लेखनीय है कि कानपुर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए उन्नाव जिले के हाटा से लेकर कानपुर नगर के सचेंडी तक रिंग रोड का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत तात्यागंज के पास जीटी रोड और रेलवे लाइन को पार करने के लिए लगभग 50 फीट ऊंचे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है।
एक दर्जन गांवों के लोगों की बढ़ी दूरी, जल्द मिलेगी राहत
इस डायवर्जन का सीधा असर महाराजपुर, देवपालपुर, पचोर, तात्यागंज, गढ़ेवा और रिक्खीपुरवा समेत आसपास के एक दर्जन गांवों की आबादी पर पड़ा है। इन गांवों के लोगों को रोजाना के कामकाज, बाजार और स्कूल आने-जाने के लिए 02 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।