कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज स्वायत्त आयुर्विज्ञान संस्थान बनेगा। इस संबंध में बुधवार को दिल्ली के निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में घोषणा की गई। इसका नाम आदर्श जीएसवीएम रिसर्च इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (एजीआरआईएमएस) तय कर दिया गया है।
यह एसजीपीजीआई और डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ की तर्ज पर होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे को फरवरी वर्ष 2020 तक आयुर्विज्ञान बनाने संबंधी सारे कार्य पूरे करने के आदेश दिए हैं।