फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरंग-2014 का ‘शंखनाद’

Mon, 15 Dec 2014 03:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में रविवार को ‘तरंग-2014’  के ‘शंखनाद’ के साथ ही स्टूडेंट्स मस्ती में डूब गए। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में  देशभक्ति से साथ सेव द गर्ल्स चाइल्ड का संदेश दिया।
विज्ञापन

देर रात इंडियन आइडल फेम दीक्षा पियूष के गीतों पर स्टूडेंट्स थिरके। इस आयोजन में ‘अमर उजाला’ लगातार तीसरे वर्ष मीडिया पार्टनर है।
‘तरंग-2014’ का शुभारंभ मुख्य अतिथि एयर कमाडोर डॉ. दलजीत सिंह ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री इरशाद मिर्जा ने स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन किया।
सीएमओ डॉ. आरपी यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से स्टूडेंट्स में छिपी प्रतिभा निखरती है। अध्यक्षता कर रहे मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ.नवनीत कुमार ने कहा कि इन प्रोग्रामों से स्टूडेंट्स की प्रतिभा तो निखरती है साथ ही पढ़ाई का प्रेशर रिलीज होता है।
विज्ञापन

वंदना के बाद स्टूडेंट्स ने देशभक्ति थीम पर सॉग प्रस्तुत किया। मंगल - मंगल - मंगल ... गीत गाते हुए मंगल पांडेय बने पैरा एफ-2 बैच के रजत स्टेज पर पहुंचे।
आशीष पगड़ी संभाल... गाते हुए भगत सिंह बनकर स्टेज पर पहुंचे। प्रज्ञा भाग रे भाग फिरंगी झांसी की रानी आई गीत की धुनों के बीच स्टेज पर पहुंचकर धमाकेदार प्रस्तुति दी।
‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ विषय पर आयोजित नाटक के माध्यम से पैरा एफ-2 की अभिलाषा, आकांक्षा, अंकुश ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया गया।
पैरा जी-2 के आकाश शर्मा ने वायलिन से राग दरबारी सुनाया। पैरा आई-2 के सारंग अग्रवाल ने वायलिन पर पिया तोसे नैना लागे रे... की धुन निकालकर स्टूडेंट्स को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

माइकल जैक्शन थीम पर डांस, पपेट डांस, फ्यूजन डांस, स्टोरी डांस ने भी तालियां बटोरीं।
संचालन पैरा एफ-2 के अंकुर पांडेय, आशीष शर्मा, रिचा यादव ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें