कानपुर के हैलट में अति गंभीर रोगियों को अत्याधुनिक इंटेंसिव केयर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। किसी गंभीर रोगी को रेफर करने की नौबत नहीं आएगी। विभिन्न रोगों से ग्रसित लोगों और घायलों को तुरंत जीवन रक्षक इलाज मिल जाएगा।
जीएसवीएम को स्वायत्त इंस्टीट्यूट बनाए जाने के लिए जो मास्टर प्लान तैयार किया गया है और योजनाएं शामिल की गई हैं, उन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हामी भर ली है। सोमवार रात मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने डॉ. हर्षवर्धन से दिल्ली में मुलाकात की।