औरैया जिले में भाई से विवाद होने पर जालौन के एक किशोर ने सोमवार की शाम यहां यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया।
लेकिन गोताखोरों ने ठंड ज्यादा होने से पानी में उतरने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने नदी में दोनों तरफ जाल डलवाकर व नाव से युवक की तलाश करानी शुरू की। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव युवक की खोज कराने के निर्देश दिए।