फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो जीएसटी को बनाया भाजपा ने चुनावी हथियार, किसी भी सूरत में जीतना चाह रही चुनाव

Sun, 12 Nov 2017 12:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर की भारतीय जनता पार्टी जीएसटी काउंसिल की ओर से टैक्स दरों में की गई अभूतपूर्व कमी को भुनाने की रणनीति बना रही है। निकाय चुनाव से पूर्व इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए रंगरूटों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। पार्टी के व्यापार संगठन से जुड़े लोग इस काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। दिशा दिखाने की कमान संघ ने संभाली है। 
विज्ञापन


जीएसटी पोर्टल की खामियों और प्रावधानों की पेचीदगियों की वजह से इस समय पार्टी की किरकरी हो रही है। निकाय चुनाव में इसका असर दिखने की आशंका भी जताई जा रही है। नोटबंदी के असर की वजह से पार्टी विधानसभा चुनाव में शहर में व्यापारियों के गढ़ वाली आर्यनगर सीट पहले ही गंवा चुकी है। अब महापौर चुनाव में जीएसटी से पैदा हुई परेशानियां पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर रही हैं। ऐसे माहौल में जीएसटी काउंसिल की शुक्रवार को हुई बैठक में लिए गए फैसले पार्टी के लिए राहत भरे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

200 तरह की वस्तुओं के दाम पांच से 10 फीसदी तक कम किए गए हैं

डेमो पिक
200 तरह की वस्तुओं के दाम पांच से 10 फीसदी तक कम किए गए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा संशोधन बताया जा रहा है। इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा। सूत्र बताते हैं कि किरकिरी के बीच पार्टी को यह बड़ा ‘जैकपॉट’ हाथ लगा है। इसे भुनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जाएगा। पार्षद प्रत्याशियों का प्रचार करने जा रहे लोगों को ‘गूढ़मंत्र दिया जा रहा है। उन्हें अपनी बात समझाने के तौर तरीके बताए जा रहे हैं। सूचना है कि इस मिशन को पूरा करने के लिए नुक्कड़ नाटक या जादू जैसे कार्यक्रम भी वार्डों में कराए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें