फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुर्गियां देतीं तीन लाख अंडे, शहरी खाते 13 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर के पोल्ट्री फार्म की मुर्गियां रोजाना तीन लाख अंडे दे रही हैं, जबकि प्रतिदिन 13 लाख अंडों की खपत है। मांग पूरी करने के लिए 10 लाख अंडे दूसरे राज्यों से मंगवाए जा रहे हैं। शहर में ही 10 लाख अंडों का उत्पादन करने के लिए लोगों को पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सोमवार को पोल्ट्री कॉन्क्लेव में अंडों के उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की ओर से मंडलीय गोष्ठी पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन सोमवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सचान ने योजनाओं एवं सब्सिडी नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोल्ट्री को बड़े उद्योग के रूप में स्थापित करने पर बल दिया। विभागीय अनुमान के मुताबिक बताया गया कि शहर में 13 लाख अंडों की खपत है, लेकिन सिर्फ तीन लाख अंडों का उत्पादन हो रहा है।
लोग योजनाओं का फायदा उठाएं और पोल्ट्री फार्म खोलें, जिससे शहर में ही 13 लाख अंडों का उत्पादन हो। वक्ताओं ने कहा कि प्रोटीन की कमी को अंडों के इस्तेमाल से पूरा किया जा सकता है। पोल्ट्री इंडस्ट्री, पोल्ट्री, विशेषज्ञ, फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियो ने भी हिस्सा लिया। मंडल के प्रगतिशील किसान, कुक्कुट पालक भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुर्गियो में होने वाली बीमारियों, उन्नत दवाओं, टीकों और उच्च गुणवत्ता वाले फीड सप्लीमेंट्स पर चर्चा की गई। अपर निदेशक डॉ. विजयवीर चन्द्रयाल, मुख्य तकनीकी अधिकारी (कुक्कुट) डॉ. ऋचा राठौर, सीवीओ डॉ. अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें