फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण की चिंता, अन्न उत्पादन बढ़ाने की पहल

Fri, 04 Mar 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस 2016 के दूसरे दिन गुरुवार को कुपोषण पर चर्चा हुई। पद्म भूषण और सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी इंफाल के चांसलर प्रो. आरबी सिंह ने कहा कि इंटरनेशनल फूड एंड एग्रीकल्चर आॅर्गेनाइजेशन ने 19 करोड़ भारतीयों के कुपोषण की रिपोर्ट दी है। 5 साल की उम्र तक के कुपोषित बच्चों की संख्या भी बढ़ी है। दुनिया के 40 फीसदी कुपोषित बच्चे भारत से हैं। यह चिंताजनक है। अब अन्न और पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाकर कुपोषण से निजात पाने की जरूरत है।  
विज्ञापन

एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस का उद्घाटन गुरुवार को पद्म भूषण प्रो. आरबी सिंह और कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएल गोस्वामी ने किया, फिर अन्न की उपज बढ़ाने की रणनीति बनाई गई। प्रो. सिंह ने कहा कि 2030 तक अन्न उत्पादन में 50 से 60 फीसदी बढ़ोतरी करनी होगी, तभी चुनौतियों से निपटा जा सकेगा। अभी देश का कुल अन्न उत्पादन 265-267 मिलियन है। अब रासायनिक के साथ ही आर्गेनिक फार्मिंग पर जोर देने की जरूरत है। आने वाला समय आर्गेनिक फार्मिंग का है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें