आल्हा चौक में अनशन स्थल में बैठकर मेडिकल कॉलेज की मांग करता दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में बैंड बाजा और बरात के साथ जा रहे दूल्हे राजा अचानक अनशन पर बैठ गए। यह नजारा देख बराती और सड़क से गुजर रहे लोग चौंक गए। आपको भी यह सुनकर शायद हैरानी होगी लेकिन ऐसा नजारा उस समय देखने को मिला जब शहर के आल्हा चौक में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर चल रहे अनशन के दौरान सड़क से बरात गुजरी तो दूल्हा घोड़े से उतरकर अनशन स्थल पर बैठ गया और मेडिकल कॉलेज को लेकर आवाज बुलंद की।
शहर के आल्हा चौक में सत्यमेव जयते के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में 10 दिन से जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन चल रहा है। रविवार की देर शाम आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारी अनशन पर बैठे थे।